
गरियाबंद। जिले मुख्यालय से एक अनूठा मामला सामने आया है जहां बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उसे लादकर पेट्रोल पंप पहुंच गया। बता दे की पेट्रोलियम संकट के चलते डिब्बों, बोतलों या जरीकैन में पेट्रोल-डीजल देने से पंप वालों को रोका गया है।
मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स का है जहां युवक की बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया। तब युवक ने अलग तरीका अपनाते हुए अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिया और पेट्रोल पंप पहुंच गया। ट्रॉली पर बाइक लदी देखकर कर्मचारी थोड़ी हैरानी भरी नजरों से उसकी ओर देखने लगे। बाद में युवक ने अपनी बाइक पर पेट्रोल भरवाया और वहां से चला गया।
अब इस वाकए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे ‘देसी जुगाड़’ तो कुछ छत्तीसढ़िया जुगाड़ का सटीक उदाहरण बता रहे हैं।



