खरोरा

दुष्कर्म का मामला:बीजेपी पार्षद ने महिला को बनाया हवस का शिकार,पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई

रायपुर : खरोरा क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला से रेप करने का आरोप है। पुलिस जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति के साथ आरोपी बेजीपी पार्षद तोरण ठाकुर की जान पहचान थी।

बीती रात में तोरण ठाकुर महिला के घर आया और महिला से दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान नींद से महिला का पति जाग गया और पार्षद को अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया। महिला के पति ने आरोपी पार्षद को कमरे में ही बंद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही पार्षद तोरण ठाकुर कमरे की ग्रिल तोड़कर वहां से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद से बीजेपी पार्षद फरार है, जिसकी तलाश खरोरा पुलिस कर रही है। आरोपी खरोरा नगर पंचायत के वार्ड-7 से बीजेपी पार्षद है। चौकाने वाली बात यह है कि पीड़ित महिला का पति भी बीजेपी नेता है। बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद बीजेपी के बड़े नेताओं का करीबी है। फिलहाल खरोरा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button