खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

सांसद प्रतिनिधि और प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सांसद प्रतिनिधि और प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खरोरा। आग लगने की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी जी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे. स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और बिजली सप्लाई (विद्युत प्रवाह) बंद करने के निर्देश दिए, ताकि शॉर्ट सर्किट या करंट फैलने जैसी कोई अप्रिय घटना न हो. इसके साथ ही उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को भी सूचित किया.घटना की खबर मिलते ही अनिल सोनी जी ने नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी को सूचित किया और वो दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए. आग पर काबू पाने के लिए नगर पंचायत द्वारा तत्काल पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई.

प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया. अनिल सोनी जी की तत्परता और दमकल व नगर पंचायत टीम की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया और समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button