
नगर पंचायत खरोरा में भवन अनुज्ञ’ प्रमाण पत्र वितरित, हितग्राहियों के चेहरे खिले
खरोरा। नगर पंचायत खरोरा में विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के क्रम में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के हाथों नगर के विभिन्न हितग्राहियों को ‘भवन अनुज्ञा’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत प्रशासन आम जनता की मूलभूत सुविधाओं और उनके अपने घर के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि भवन अनुज्ञा मिलने से अब हितग्राही बिना किसी बाधा के व्यवस्थित तरीके से अपने आवास का निर्माण कर सकेंगे.
प्रमाण पत्र वितरण के इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें मुख्य रूप से राहुल मरकाम, हेमलता निषाद, पूर्णेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश वर्मा, हेमंत देवांगन एवं लीला देवांगन शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), नगर पंचायत के इंजीनियर एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रक्रिया को सुगम बनाने में अपनी भूमिका निभाई. हितग्राहियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ,प्रशासन का आभार व्यक्त किया.



