
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल की कैबिनेट बैठक पर सबकी नजर टिकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
पिछली बैठक में सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैयारी, महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को स्टाम्प ड्यूटी में राहत जैसे बड़े फैसले लिए थे। अब माना जा रहा है कि इस बार भी कुछ ऐसे ही बड़े और असरदार निर्णय सामने आ सकते हैं।
बैठक के बाद डिप्टी CM अरुण साव खुद मीडिया के सामने फैसलों का खुलासा करेंगे। इसलिए राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है कि आखिर इस बार सरकार क्या नया देने वाली है।



