गैंगरेप की वरदात से इलाके में सनसनी, शादी में शामिल होने आयी युवती को छह लड़कों ने बनाया बारी-बारी से हवस का शिकार

जशपुर। युवती के साथ गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छह युवकों ने मिलकर युवती को हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक लड़की एक शादी समारोह में आयी थी, उसी दौरान युवकों की दरिंदगी का वो शिकार बन गयी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना सन्ना थाना क्षेत्र का है, जहां युवती के साथ गैंगरेप की ये वारदात हुई। शिकायत के मुताबिक दो लड़की शादी के कार्यक्रम में आयी हुई थी। उसी दौरान छह लड़कों की नजर उन पर पड़ी। लड़कों ने धीरे-धीरे दोनों लड़कियों से बात करना शुरू किया और फिर बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की तरफ ले गये।
युवकों ने लड़कियों के साथ गलत हरकत शुरू की, जिसके बाद एक लड़की ने उनके इरादे को समझ लिया और फिर वहां से भाग गयी, जबकि एक लड़की वहीं रह गयी। छह लड़कों ने युवती को हवस का शिकार बनाया। उधर दरिंदों के चंगुल से भागी एक लड़की ने भागकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी। आरोपियों में 4 नाबालिग हैं।