
नई खाद वितरण नीति 2026 के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन
भैंसा। भैंसा मुख्यालय से लगे -प्राथ क़ृषि साख सहकारी समिति खोरसी में किसानों द्वारा समिति अध्यक्ष और समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शित किया गया और पूर्व में जिस अनुपात में खाद का वितरण हुआ था उसी अनुपात में वितरण करने की मांग की गयी और समस्त उपस्थित किसानों ने खाद वितरण का सामूहिक बहिष्कार किया साथ ही ज़ब तक नियम पूर्ववर्ती नहीं होता तब तक खाद लेने से मना किया।



