रायपुर | रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल आफिस में आग लग गई है.. ये घटना तड़के सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है. आग लगने की वजह से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई. तब तक वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. इस हादसे में पार्सल ऑफस में रखे कुछ सामान भी जलकर खाक हो गए हैं.करीब 05.36 बजे आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मौके पर पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौजूद है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे की ओर से संतोष त्रिदेव कोरियर सर्विस को लीज पर पार्सल ऑफिस का ठेगा मिला था. फिर इसने रविंदर सिंह नाम के शख्स (पेटी कॉनट्रेक्टर) को ठेके पर दे दिया. इस हादसे में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का माल जलकर खाक होने की जानकारी मिल रही है. जिसमें कपड़ों के 48 बंडल, मोबाइल और लैपटॉप जलकर खाक हो गया है. हालांकि इन सभी की आधिकारिक पुष्टि रेलवे ने अब तक नहीं की है. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद ही सारी चीजों का पता चल पाएगा.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
1 hour ago
बलौदा बाजार में बस में चैन स्नैचिंग: कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों समेत बस थाने पहुंचाई, संदिग्धों से पूछताछ जारी
2 hours ago
Check Also
Close

