इस जिले में बदला मौसम तो तापमान गिरा, यहां जाने किस जिले में अब कितनी गर्मी?
रायपुर। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। एक तरफ दो दिनों से राजधानी समेत अलग अलग जिलों में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली तो कभी बदली की वजह से लोगों को तेज धुप से राहत मिली। प्रदेश में अधिकतम तापमान सारंगढ़ में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है.
ये रहा जिलों का अधिकतम तापमान
रायपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री
रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री
पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री
दुर्ग में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री