छत्तीसगढ़तिल्दा

शासन द्वारा निर्धारित वजन से ज़्यादा धान खरीदी करने पर नोडल अधिकारी, तहसीलदार, SDM को करें शिकायत

तिल्दा-नेवरा। किसान नेता व जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने कल ग्रामीण सेवा सहकारी समिति तरपोंगी, निनवा टंडवा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जहाँ पर अत्यधिक धान होने के कारण किसानों को धान बिक्री करने में समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर राजू शर्मा ने कलेक्टर, डीएमओ को तत्काल दूरभाष से चर्चा करके धान परिवहन करने के लिए कहा क्योंकि धान खरीदी केंद्र में जगह नहीं होने के कारण अव्यवस्था हो रही है राजू शर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक और धान खरीदी केंद्र के अधिकारी को निर्देशित किया हैं की किसानों का धान 40 किलो 700 ग्राम से अधिक नहीं लिया जाए शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियम वजन से ज्यादा धान खरीदी करने पर तुरंत किसान नोडल अधिकारी, तहसीलदार, एसडीएम को शिकायत करे।

राजू शर्मा ने कहा है की धान खरीदी का कार्य शासन द्वारा धान खरीदी का कार्य 1 नवंबर से प्रांरभ करना था। लेकिन 14 नवंबर से प्रारंभ करने के कारण बहुत से किसानों को समय पर धान बिक्री करने से वंचित ना रहे जाए इसीलिए शासन सुचारू रूप से सभी किसानो का धान 21 क्विंटल खरीदी किया जाए सरकार द्वारा धान खरीदी के लक्ष्य को बढ़ाया जाए जिससे सभी किसानों का समुचित धान की बिक्री सुनिश्चित हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button