छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रहित में की 7 बड़ी अपील; ‘देश प्रथम’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रहित में की 7 बड़ी अपील; ‘देश प्रथम’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए 7 विशेष संकल्प लेने की भावुक अपील की है. इन अपीलों का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित करना और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को और मजबूत बनाना है.

प्रधानमंत्री के इस आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए खरोरा (छत्तीसगढ़) की नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इन संकल्पों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है.

प्रधानमंत्री की 7 प्रमुख अपीलें:

1. वर्क फ्रॉम होम: जहाँ भी संभव हो, कार्यस्थल पर जाने के बजाय घर से काम करने को प्राथमिकता दें.
2. सोना खरीदने से बचें: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से परहेज करें.
3. सार्वजनिक परिवहन का उपयोग: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, बस या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें.
4. खाद्य तेल का संयमित उपयोग: स्वास्थ्य और बचत दोनों के लिए खाने के तेल का उपयोग कम करें.
5. प्राकृतिक खेती: रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं.
6. स्वदेशी अपनाएं: विदेशी ब्रांडेड उत्पादों के बजाय स्थानीय और ‘स्वदेशी’ उत्पादों को प्राथमिकता दें.
7. विदेश यात्रा से बचें: देश के संसाधनों को बचाने के लिए कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा न करने का संकल्प लें.

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ये सुझाव मात्र उपदेश नहीं, बल्कि एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी के मंत्र हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ इन संकल्पों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि देश वैश्विक चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button