छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री का कार्यालय घेरा

रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों और प्रशासन की कथित निष्क्रियता के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। आंदोलन का आगाज आरंग के मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित एक विशाल जनसभा से हुआ जहां नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया।

डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह  भाजपा के कुशासन के अंत की शुरुआत है। आरंग की पावन धरा पर माफिया राज और अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले, यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी। कांग्रेस की विशाल रैली को नेताजी चौक स्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी घेराबंदी की गई थी।कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस घेरे को तोड़ते हुए मंत्री कार्यालय के मुख्य द्वार तक जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और झूमाझपटी भी हुई। 12 ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने SDM के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस की 12 सूत्रीय मांगे 

  1. खनिज संपदा की लूट
  2. भू-माफियाओं पर प्रहार
  3. अन्नदाता की उपेक्षा
  4. गैस एजेंसी की मनमानी
  5. सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण
  6. अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनता
  7. नशाखोरी के खिलाफ जंग
  8. शिक्षा व्यवस्था में सुधार
  9. बस स्टैंड विवाद
  10. प्रशासनिक उपेक्षा
  11. ठप पड़ा विकास
  12. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button