
02 साल पुरानी अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बचेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
हेमंत कुमार साहू,
दंतेवाड़ा : दिनांक 15.01.2024 को प्रार्थी राजू तेलाम निवासी आयतुपारा नेरली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.01.2024 को रात्रि करीबन 11.30 बजे बिजली बंद हुआ उसी दौरान प्रार्थी की माँ सन्नी तेलामी जोर-जोर से आवाज दी कि तुम्हारे बाबा को कोई मारकर भाग रहा है जल्दी आओ कहने पर प्रार्थी अपने घर से बाहर निकला परछी में बने लकड़ी के गेट को देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति तार से बांध दिया था तथा पास में उसके भाई भीमा के घर के गेट को रस्सी से बांध दिया था ये लोग अपने-अपने घर के गेट में बंधे रस्सी व तार को निकालकर अपनी मां के घर जाकर देखे तो इसके पिता बुधरू तेलाम घर के परछी में खाट पर लेटा हुआ था उसके दाहिने सिर तरफ कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अज्ञात वस्तु से मारकर चोट पहुंचाने से खून बह रहा था जिसे टावेल से ढक कर तत्काल गांव के सरपंच व कोटवार को फोन कर एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ईलाज हेतु ले गये जहां डॉक्टर द्वारा चेक कर मृत्यु होना बताया गया, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा को दी गई पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल, कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तार करने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ। विवेचना के क्रम में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम नेरली मुख्य मार्ग से लगा मृतक बुधरू तेलाम, भीमे पति भीमा, रामे पति बुगुर, जोगा पति बांडा, राकेश पिता बुगुर, समीर तेलाम पिता बुगुर की संयुक्त खाते जमीन जिसका पटवारी हल्का खसरा नंबर 03, रकबा 2 हेक्टेयर है जिसमें से 0.4550 हेक्टेयर भूमि को एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा बैलाडिला से नगरनार क्षेत्र (एनएमडीसी लिमिटेड पैलेट प्लांट नगरनार) के अंतर्गत लौह अयस्क स्लरी के परिवहन के लिये स्लरी पाईप लाईन और ऑप्टिकल फायबर केबल सहित जल पाईप लाईन बिछाने हेतु वर्ष 2023 में अधिगृहित किया गया है।
जमीन का मुआवजा लगभग 06 लाख 88 हजार और उसमें लगे पेड़ का मुआवजा राशि लगभग 14 लाख का बना था, कलेक्टर कार्यालय दन्तेवाड़ा में सितम्बर 2023 में खातेदार भीमा, जोगा व बुधरू को मरा बताकर राकेश तेलाम के द्वारा अपने मां व भाई को साथ ले जाकर एक किस्त 06 लाख 88 हजार रूपये के चेक लिया था और उक्त चेक को अपने SBI बैंक के खाते में जमा किया था जिसकी जानकारी गांव के कोटवार लक्ष्मण भास्कर के माध्यम से इसके दादा बुधरू व उनके पुत्रो भीमा व राजू को हो गई थी। जिससे राकेश तेलाम द्वारा मुआवजा राशि का प्रथम किस्त फर्जी तरीके से प्राप्त करने के केस में फंसने से बचने व बाकी मुआवजा का बचा पैसा 14 लाख रूपये को प्राप्त करने के नीयत से मृतक बुधरू तेलाम को मारने का प्लान बनाया और दिनांक 14.01.2024 को रात्रि करीबन 11.00 से 12.30 बजे के बीच में चुपके से अपने घर से निकला और उनके दोनो बेटे के घर के बाहर के गेट को रस्सी व तार से बांध कर पास में लगे ट्रांसफार्मर के स्वीच को निकालकर लाईट बंद करना और मृतक बुधरू के घर जाकर सोया हुआ अवस्था में अपने हाथ में रखे गुप्ती से उसके सिर में 02-03 बार मारकर हत्या करना पाया गया।
आज दिनांक 02-03-2026 को आरोपी राकेश तेलाम हिरासत में लेकर आरोपी से मृतक बुधरू तेलाम को मारने में प्रयुक्त गुप्ती को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय सी0 जे0 एम0 न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी : थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, उप निरीक्षक रूपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन निर्मलकर, रामजी कुंवर, प्रधान आरक्षक मेहतु राम कोर्राम, संतोषी ध्रुव, आरक्षक हीरा कुमार रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी :- राकेश तेलाम पिता स्व. बुगूर तेलाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम- आयतुपारा नेरली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा छ0ग0।



