
धरसीवा विधानसभा के देवरी मे होलिका दहन धूम धाम से हुआ सम्पन्न
धरसींवा/रायपुर। धरसीवा विधानसभा के ग्राम देवारी में होली पर्व के पावन अवसर पर गायत्री परिवार एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रवण वर्मा एवं उप सरपंच राजेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य धनेश साहू, कौशल साहू, समारु साहू, मोतीलाल साहू, जवाहर साहू, दौलत साहू, विजय साहू, ताराचंद यादव, टॉप राम यादव, दुर्गेश यादव, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

होलिका दहन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए।
ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस प्रकार गायत्री परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम ने गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।



