नेशनल/इंटरनेशनल

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उनके साथ जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली।

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी CM बनाया गया है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट

सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button