
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गर्व की बात है । UPSC द्वारा शुक्रवार शाम जारी परिणाम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह ने 32वीं रैंक हासिल कर IFS में चयन प्राप्त किया है। सुष्मिता सिंह ने नौकरी भी की, लेकिन UPSC की तैयारी में कठिनाई आने पर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर पूरी तरह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की। सुष्मिता सिंह के पिता IFS के अधिकारी रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक एसडीओ, डीएफओ, वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सुष्मिता सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की प्रेरणा, पिता के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, धैर्य और दृढ़ निश्चय ही सफलता की असली कुंजी है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

Tags
#Breaking news BIG BREAKING big breaking news Big news BREAKING CG NEWS chhattisgarh chhattisgarh hindi samachar Chhattisgarh samachar Chhattisgarh's prestige increases Hindi Khabar Hindi News Latest khabar latest news RAIPUR BREAKING RAIPUR NEWS : Raipur Today Rajya khabren Sushmita Singh becomes IFS officer! Today Khabar Today news



