छत्तीसगढ़बलोदा बाजार

8वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! इस जिलें में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट…

बलौदाबाजार। अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती (Anganwadi Bharti) ​निकली है। आठवीं पढ़ी महिलाएं भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर, सुखरी एवं रंगोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button