नेशनल/इंटरनेशनल

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी टैक्‍स कटौती! क्‍या कम होंगे तेल के दाम? जानिए सरकार के फैसले का आप पर क्‍या असर होगा

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते देश में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों से आम जनता को थोड़ी राहत  मिल सकती है ।

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इसे लेकर सरकार ने 30 मई को अधिसूचना जारी कर दी है जिसकी नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी।

आदेश के अनुसार, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में 1.50 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। वहीं डीजल पर यह कटौती 13.50 रुपए प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर 9.50 रुपए प्रति लीटर की गई है। सरकार का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद लिया गया है।

माना जा रहा है कि इससे देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पहले 16 मई को भी एक्सपोर्ट ड्यूटी की दरों में संशोधन किया गया था। एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम करने का सीधा मतलब है कि देश से बाहर तेल बेचने पर तेल कंपनियां सरकार को कम टैक्‍स देंगी। यानी इससे तेल कंपनियों को तो राहत मिलेगी, लेकिन आम आदमी को पेट्रोल-डीजल खरीदने में राहत नहीं मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button