छत्तीसगढ़

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल, हत्या को हादसा दिखाने के लिए रची साजिश…

मैनपुर। प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव का है। यहां की रहने वाली समारी बाई का विवाह ढोल सराई गांव के रहने वाले 33 साल के रोहित से हुआ था। पत्नी इकलौती बेटी थी, उसका पिता भी नही था, इसलिए रोहित घर जमाई बन कर रहने लगा था। लेकिन 15 जुलाई की रात समारी को रोहित ने उसके प्रेमी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। दोनो ने लोहे के रॉड से पिट पिट कर उसकी हत्या कर दी।

घर वालो को करती रही गुमराह 

मृतक रोहित इस बार नवाखाईं पर्व में अपने घर नही गया तो, पता करने परिवार वाले पेंड्रा पहुंच गए। पत्नी ने पति को काम करने आंध्रा जाना बता कर गुमराह करती रही।आसपास के पहचान वालो से पिता ने पड़ताल शुरू की, तो बाहर काम करने जाने का कोई भी सुराख नही मिला। दो दिन पहले मृतक के पिता पुनीत ने शोभा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराया। जांच में जुटी पुलिस तो हत्या का खुलासा हुआ।

पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में 

मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उसके निशानदेही पर पुलिस ने पेंड्रा से 20 km दूर नेशनल हाइवे में शव को दफनाया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर, विधिवत कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी प्रेमी की तलाश पुलिस शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button