छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

लगातार अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिक परेशान : लेखु सेन

लगातार अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिक परेशान : लेखु सेन

तिल्दा-नेवरा। जनपद सदस्य लेखु सेन ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच तिल्दा नेवरा नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है दिन हो या रात शहर के कई मोहल्ले में बार-बार बिजली बंद हो जाती है आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है गर्मी से परेशान लोग जहां राहत के लिए बिजली पर निर्भर है वही लगातार कटौती से नागरिकों का धैर्य टूटना चालू हो गया है नगर में थोड़े से पानी बरसात में पांच पांच घंटा बिजली बंद रहना व्यापारी गतिविधियों को भी प्रभावित करता है।

महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित होती है घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है कई इलाकों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है सबसे ज्यादा परेशानी भीषण गर्मी में बुजुर्ग छोटे बच्चों को मरीज को झेलनी पड़ रही है नगर एवं आसपास ग्रामीण पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं बिना किसी सूचना के बार-बार बिजली बंद कर दी जाती है और तो और स्मार्ट मीटर लगने से भारी भरकम बिजली बिल भेजा जा रहा है जिससे आम नागरिक एवं किसान मजदूर के साथ अन्य परेशान हैं अटल ज्योति योजना भी रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कटौती की जाती है इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की बिजली बाधित रहती है जिससे किसान गर्मी में धान एवं अन्य की फसल प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button