HomeजॉबIBPS Clerk Recruitment 2026 : बैंकों में क्लर्क के पदों पर निकली...

IBPS Clerk Recruitment 2026 : बैंकों में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, 1 अगस्त से भरें फॉर्म; जानें पूरी प्रक्रिया

IBPS Clerk Recruitment 2026: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (Customer Service Associate) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार 01 अगस्त 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की गई है ।

वेतनमान, आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
आयु-सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
कंप्यूटर ज्ञान: अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन या भाषा में दक्षता प्रमाणपत्र/डिप्लोमा होना चाहिए अथवा विद्यालय/कॉलेज में एक विषय के रूप में कंप्यूटर पढ़ा होना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया: न भूलें ये जरूरी नियम
चयन प्रक्रिया दो मुख्य लिखित चरणों में संपन्न होगी। क्लर्क के पदों के लिए किसी भी प्रकार का साक्षात्कार (Interview) आयोजित नहीं किया जाएगा।

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न), न्यूमेकिल एबिलिटी (35 प्रश्न) और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) के खंड होंगे। परीक्षा हल करने के लिए कुल 1 घंटे (60 मिनट) का समय मिलेगा, जिसमें प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट की अनुभागीय समयावधि (Sectional Timing) लागू रहेगी ।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी ।
  3. स्थानीय भाषा परीक्षण (LPT): मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता साबित करनी होगी।

उम्मीदवारों के लिए आगे का रास्ता
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 1 अगस्त से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक कर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र स्कैन करके अपलोड करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments