Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से तेज बारिश का दौर; कई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से तेज बारिश का दौर; कई जिलों में भारी वर्षा के आसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों की उमस और गर्मी के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिसके चलते बुधवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। दिनभर तेज धूप और नमी के कारण लोगों को भारी असहजता का सामना करना पड़ा। हालांकि अब सक्रिय हो रहे मानसून के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन इलाकों में ज्यादा असर

मौसम विभाग की वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। विशेष रूप से उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव अधिक रहेगा। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश का दौर शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। इससे उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments