Homeछत्तीसगढसेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता; जमीन...

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता; जमीन आवंटन का विरोध

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन के मुद्दे को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक भवन का गेट तोड़कर कार्यकर्ताओं के अंदर प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई है।

NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की जमीन को एक समाज विशेष को दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की जमीन अग्रवाल समाज को डेवलपमेंट के लिए देने की तैयारी की जा रही है।

3 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल समाज की ओर से विश्वविद्यालय की करीब 3 एकड़ जमीन डेवलपमेंट के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। इसी प्रस्ताव को लेकर NSUI ने विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय की जमीन का इस्तेमाल किसी विशेष समाज के हित में नहीं किया जाना चाहिए।

प्रशासनिक भवन में जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति उस समय और गरमा गई, जब प्रदर्शनकारी प्रशासनिक भवन के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जमीन देने के प्रस्ताव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी स्थिति स्पष्ट करे और इस पर निर्णय लेने से पहले संबंधित पक्षों को जानकारी दी जाए।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments