Homeछत्तीसगढसाइबर ठगी मामले में पुलिस अधिकारियों ने वसूले एक करोड़ रुपये, ऑडियो...

साइबर ठगी मामले में पुलिस अधिकारियों ने वसूले एक करोड़ रुपये, ऑडियो सामने आने पर मचा हड़कंप

अंबिकापुर। अंबिकापुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक करोड़ रुपये की कथित वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि साइबर ठगी के केस में ट्रेनी IPS राहुल बंसल समेत पुलिसकर्मियों ने धाराएं कम करने और जल्द चालान पेश करने के एवज में एक करोड़ रुपये की कथित मांग की। सामने आए कथित ऑडियो में दो किस्तों में 50-50 लाख रुपये हवाला के जरिए लेने की बातचीत का दावा किया जा रहा है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए ASI और आरक्षक को निलंबित कर दिया। हालांकि सरगुजा रेंज के IG दीपक कुमार झा ने कहा है कि फिलहाल एक करोड़ रुपये के लेनदेन के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

IG के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। जांच में यदि आरोपों के समर्थन में तथ्य सामने आते हैं, तो मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले में ट्रेनी IPS राहुल बंसल का भी पक्ष सामने आया है। पूरे मामले में कथित ऑडियो, वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments