रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों तरफ वंदे मातरम की गूंज सुनाई दे रही हैं। जमकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।


इसी क्रम में पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। फिर मार्च पास्ट कर जवानों का हौसला बढ़ाया। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकानायें दी।




