Homeराष्ट्रीयबंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की TMC दफ्तर में फंदे...

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की TMC दफ्तर में फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट भी बरामद

पश्चिम बंगाल। TMC के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के विधायक आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके घर से सटे TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस को शव के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथारिटी (टीआरडीए) में खुद को दरकिनार किए जाने और अपनी छवि को धूमिल करने की साजिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। दुख और हताशा व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने परिवार की भावी पीढ़ियों को कभी भी राजनीति में न कदम रखने की सलाह दी है।

वर्ष 2001 से 2026 तक रामपुरहाट का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 वर्षीय बनर्जी हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा से चुनाव हार गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments