Homeछत्तीसगढSECL क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी...

SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा कॉलरी इलाके में एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SECL क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 21 वर्षीय पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को पायल ने कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवती की मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

पायल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments