Homeछत्तीसगढरायपुर में मतांतरण के प्रयास पर बवाल! प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली...

रायपुर में मतांतरण के प्रयास पर बवाल! प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने घर में प्रार्थना सभा आयोजित करने और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी निषाद, सुरेखा और सुषमा कौशिक के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भनपुरी क्षेत्र स्थित एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लेना

मामले में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सभा में शामिल लोगों से बीमारी ठीक होने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

विरोध के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि प्रार्थना सभा कितने समय से आयोजित की जा रही थी और इसमें कितने लोग शामिल होते थे। मामले में सामने आए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments