कर्नाटक के मांड्या शहर के गुथलू इलाके की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के मरने के बाद पता चला कि, उसने भीख मांगकर 8 लाख 40 हजार रुपये जमा कर लिए थे.
इतना ही नहीं इस महिला ने अपने बैंक खाते में भी लाखों रुपये जमा कर रखे थे।
ईस्ट पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले गुट्टालू रोड के सबदरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली नूर शहर की सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगती थी।
वह इलाके में अपने घर में अकेली रहती थी। नूर कई सालों से भीख में मिले सिक्कों को इकट्ठा करके घर पर बैग में रखती आ रही थी। बुधवार को बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों के कारण उनकी मौत हो गई। उनके परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
बाद में जब उनके घर पर बैग में रखे पैसों को गिना गया और बैंक खाते की रकम को जोड़ा गया तो उनकी कुल बचत 8.40 लाख रुपये निकली।
पुलिस ने बताया कि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि नूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।




