Homeछत्तीसगढचिल्फी वन क्षेत्र के गांवों में बाघ की धमक, मवेशियों को बनाया...

चिल्फी वन क्षेत्र के गांवों में बाघ की धमक, मवेशियों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत…

कवर्धा। जिले के चिल्फी वन क्षेत्र से लगे बरेंडीपानी इलाके में एक बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। बाघ ने क्षेत्र में एक गाय को अपना शिकार बनाया है। राहत और सतर्कता की बात यह है कि शिकार की यह पूरी घटना वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीर सामने आने के बाद वन अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

तस्वीरों की पुष्टि के बाद वन विभाग ने आसपास के सीमावर्ती गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की हिदायत दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों की तरफ अकेले न जाएं और खासकर रात के समय बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचें।

उल्लेखनीय है कि चिल्फी का यह वनांचल इलाका मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से सटा हुआ है। इस कॉरिडोर के कारण यहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।

निगरानी बढ़ाई गई: डीएफओ

कवर्धा डीएफओ निखिल अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरेंडीपानी क्षेत्र में बाघ द्वारा मवेशी के शिकार की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि ट्रैप कैमरे की फुटेज से हुई है। बाघ की गतिविधियों और मूवमेंट पर 24 घंटे नजर रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। वन विभाग की विशेष टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments