Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में अब बिना KYC नहीं चलेगा बिजली कनेक्शन! आधार से जुड़ेगा...

छत्तीसगढ़ में अब बिना KYC नहीं चलेगा बिजली कनेक्शन! आधार से जुड़ेगा मीटर; 7 सितंबर से दफ्तरों में सुविधा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रदेशभर में बिजली कनेक्शनों की पहचान और अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं की E-KYC शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से की गई है।

इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर या सामान्य बिजली मीटर को आधार से लिंक किया जाएगा। फिलहाल E-KYC की शुरुआत ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से की गई है।

वीडियो KYC से घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया

उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए वीडियो KYC कर सकेंगे। इसके लिए फेस रीडिंग और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता की बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी आधार से लिंक हो जाएगी।

कंपनी का यह कदम बिजली कनेक्शनों की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने और अवैध बिजली कनेक्शनों की पहचान में मददगार माना जा रहा है।

7 सितंबर से बिजली कार्यालयों में भी सुविधा

7 सितंबर से उपभोक्ताओं को E-KYC कराने की सुविधा सभी संबंधित जोन कार्यालयों में भी उपलब्ध होगी। यहां उपभोक्ता थंब इंप्रेशन और OTP के जरिए अपनी KYC पूरी करा सकेंगे।

इसके बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर भी E-KYC की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसमें फेस रीडिंग या थंब रीडिंग के साथ आधार नंबर पर भेजे गए OTP के माध्यम से मीटर की E-KYC की जाएगी।

चरणबद्ध तरीके से होगी पूरी प्रक्रिया

बिजली कंपनी की ओर से E-KYC की प्रक्रिया को अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को इसके लिए परेशानी न हो। शुरुआत मोबाइल ऐप से की गई है, जबकि 7 सितंबर से कार्यालयों में सुविधा मिलेगी और बाद में घर-घर जाकर भी KYC की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments