Homeछत्तीसगढरायपुर में HPCL ने लॉन्च किया HP Navya Composite LPG Cylinder, हल्का...

रायपुर में HPCL ने लॉन्च किया HP Navya Composite LPG Cylinder, हल्का और पारदर्शी डिजाइन बनेगा खासियत

रायपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने रायपुर में अपने आधुनिक ‘HP Navya’ कम्पोजिट LPG सिलेंडर को लॉन्च किया। उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक एवं ग्राहक-केंद्रित LPG अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

लॉन्च कार्यक्रम में प्रशांत पराटे, DGM – Lube RO, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में HPCL के वरिष्ठ अधिकारी, LPG वितरक, ग्राहक एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रायपुर में HP Navya को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में शांति HP गैस एजेंसी ने महत्वपूर्ण पहल की है। एजेंसी के प्रोपराइटर कमल अग्रवाल एवं श्री प्रियम अग्रवाल ने इस आधुनिक LPG समाधान को रायपुर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

इस अवसर पर कमल अग्रवाल एवं श्री प्रियम अग्रवाल ने कहा कि HP Navya की शुरुआत बदलती जीवनशैली और उपभोक्ताओं की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप LPG सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शांति HP गैस एजेंसी उपभोक्ता सुविधा को प्राथमिकता देते हुए HPCL के नवीन उत्पादों एवं सेवाओं को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हल्का, आधुनिक और उपयोग में सुविधाजनक

HP Navya कम्पोजिट LPG सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का होने के कारण इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान है। इसका आधुनिक डिजाइन आज के मॉडर्न किचन के अनुरूप तैयार किया गया है।

HP Navya की एक प्रमुख विशेषता इसका दिखाई देने वाला LPG स्तर है। इससे उपभोक्ता सिलेंडर में बची LPG की अनुमानित मात्रा को आसानी से देख सकते हैं और समय रहते रिफिल की योजना बना सकते हैं।

हल्का वजन, आधुनिक डिजाइन और LPG स्तर देखने की सुविधा इसे रोजमर्रा के घरेलू उपयोग के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनाती है।

नए कनेक्शन के साथ HP Navya की शुरुआत

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नए LPG कनेक्शन भी HP Navya कम्पोजिट सिलेंडर के साथ उपभोक्ताओं को प्रदान किए गए। इससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।

शांति HP गैस एजेंसी के प्रोपराइटर कमल अग्रवाल एवं प्रियम अग्रवाल ने HPCL के अधिकारियों, ग्राहकों, वितरकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी भविष्य में भी रायपुर के उपभोक्ताओं को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधाजनक LPG सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

रायपुर में HP Navya का शुभारंभ HPCL और शांति HP गैस एजेंसी की उपभोक्ता-केंद्रित सोच एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और शहर के उपभोक्ताओं के लिए LPG अनुभव को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments