Homeछत्तीसगढदो नाबालिगों से हैवानियत! खिलौने चोरी के शक में मारपीट…

दो नाबालिगों से हैवानियत! खिलौने चोरी के शक में मारपीट…

बलौदाबाजार। भाटापारा में दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और आपत्तिजनक हरकत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महारानी चौक में लगे मेले में बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी गोवर्धन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों पर खिलौने चोरी का लगाया आरोप

मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महारानी चौक मेले में दो नाबालिग बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर दोनों बच्चों के साथ मारपीट की और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की।

आरोप है कि आरोपी खुद को ‘भाटापारा का दादा’ बताते हुए बच्चों पर रौब झाड़ रहा था। इसी दौरान घटना का वीडियो भी बनवाए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया। वीडियो के आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी गोवर्धन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के वीडियो की भी जांच

पुलिस वायरल वीडियो और नाबालिगों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और घटना में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर भी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments