रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई डॉक्टरों को प्रभारी अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ चिकित्सकों को उनके विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।
विभाग के आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। नई पदस्थापनाओं के जरिए मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इन डॉक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ. प्रतिभा जैन शाह — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम।
- डॉ. अजय कोसाम — प्रभारी अधिष्ठाता कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव।
- डॉ. गोपाल सिंह कंवर — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर।
- डॉ. एस.पी. कुजूर — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी, जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. रविकांत दास — रायपुर मेडिकल कॉलेज से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा।
- डॉ. अविनाश मेश्राम — प्रभारी अधिष्ठाता अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
- डॉ. आर.सी. आर्या — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. राकेश निगम — अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. ए.आर. बेन — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर।
- डॉ. ओंकार कश्यप — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक।
- डॉ. कुलदीप सांग — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक पद से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
- डॉ. अमित अग्रवाल — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज दुर्ग।
- डॉ. अरुणेश सिंह — मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ से प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. जयपाल चंद्रवंशी — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक।
मेडिकल कॉलेजों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव
चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस आदेश में अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कुछ चिकित्सकों को उनके संबंधित विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नई पदस्थापनाएं अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। माना जा रहा है कि इन बदलावों से मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों की प्रशासनिक व्यवस्था को संचालित करने में मदद मिलेगी।




