Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 से 12 सितंबर तक बढ़ेगी...

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 9 से 12 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मानसून ट्रफ और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 12 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मानसून की सक्रियता के बावजूद प्रदेश के तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो सकता है, लेकिन तापमान में व्यापक गिरावट की संभावना नहीं बताई गई है।

मौसम विभाग ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments