Homeछत्तीसगढनिकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम...

निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम स्तर पर पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बीरगांव नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भिलाई नगर निगम की जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू को दी गई है, जबकि दीपक दुबे सह-पर्यवेक्षक होंगे। इसी तरह रिसाली नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक और कन्हैया अग्रवाल को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विकास उपाध्याय को भिलाई-चरौदा की जिम्मेदारी

भिलाई-चरौदा नगर निगम के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजेन्द्र साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों को संबंधित निकाय क्षेत्रों में जाकर स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं और चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस निकाय चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments