Homeछत्तीसगढअंबिकापुर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा दिया एक्सपायरी एमिकासिन इंजेक्शन,...

अंबिकापुर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा दिया एक्सपायरी एमिकासिन इंजेक्शन, स्टॉक में मिले 3 एक्सपायरी इंजेक्शन…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में एक मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से उनकी हालत बिगड़ गई है।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की फार्मेसी, दवाइयों के स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान 3 एक्सपायरी इंजेक्शन मिले।

आरोप है कि इसी तरह के एक्सपायरी इंजेक्शन को लेकर एक तीन वर्षीय मासूम के इलाज में लापरवाही बरती गई। एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी है।

घटना के बाद मासूम के परिजनों ने कहा कि इलाज के दौरान बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ किया गया। एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। सीएमएचओ ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments