खरोरा। नगर पंचायत खरोरा के आवागमन के मुख्य केंद्र नया बस स्टैंड शहीद खिलानंद साहू के नाम से रखा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी के अथक प्रयास से स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कांक्टीकरण किया जा रहा है एवं स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के तर्ज पर रखकर न पा अध्यक्ष द्वारा स्वयं खड़ा होकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। खरोरा बस स्टैंड की हालत बारिश की वजह से दयनीय स्थिति हो गई थी जो जगह-जगह गड्ढे एवं गंदा पानी भरने से बस वाहन चालक एवं नागरिकों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसको
देखते हुए अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी के द्वारा त्वरित कायर्वाही करते हुए पूरे बस स्टैंड का रोड एवं नाली का सीमेंटीकरण किया जा रहा है। इस संबंध में सुनीता अनिल सोनी ने आसपास के दुकानदारों को सख्त लहजे में कहा की कोई भी व्यापारी या दुकानदार अपने पानी का निकासी उचित ढंग से किया जाए। जिससे गंदा पानी बस स्टैंड में ना फैले एवं आसपास के कचरा डस्टबिन में डालें। बस स्टैंड में ही शाहिद खिलानंद साहू के स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका जल्द ही लोकार्पण होगा। साथ ही व्यापारियों ने बस स्टैंड में लाइट की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।




