Homeछत्तीसगढउल्लास नवभारत साक्षरता के तहत खमतराई में निकली जागरूकता रैली

उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत खमतराई में निकली जागरूकता रैली

आरंग। उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर खमतराई में शासकीय हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों में साक्षरता संदेश लिखे पोस्टर लेकर ग्रामीणों को शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से गांव को पूर्ण साक्षर बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एक नवाचारी पहल है, जिसके अंतर्गत पूरे गांव को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान पाठक नर्सिंगदास मानिकपुरी, तारकेश्वर डडसेना, भूषण जलक्षत्रि, पुनेश्वर साहू सी एल एनेस्वरी,लायक सिंह डहरिया,सीमा राठौर ,हेमा बंजारे सौरभ साहू कोमल सिंह राठौर सहित शिक्षकगण एवं सती बिशन लहरी,सरपंच कोमन नारायण साहू अध्यक्ष,मोहित साहू कुमारी बेलगहे करुणा यादव गोदावरी साहू पंचगण कल्याण डहरिया कीर्ति साहू , विनोद यादव स्वच्छता समूह के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments