भिलाई। सेक्टर-2 में बुधवार को गटर की सफाई के दौरान 2 से 3 दिन का नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम था, जिसके बाद पानी निकासी की शिकायत पर सफाई शुरू कराई गई थी।
सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भट्ठी थाना पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात गटर तक कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही सामने आएंगी।




