Homeछत्तीसगढसंगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार, अविनाश वाधवा को तिल्दा-नेवरा की कमान

संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार, अविनाश वाधवा को तिल्दा-नेवरा की कमान

  • जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत बोले , कर्मठ पत्रकारों को दी जावेगी, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

तिल्दा-नेवरा। पत्रकार हितों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की बैठक सासाहोली स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हित से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को गति देने तथा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया। इसी क्रम में अविनाश वाधवा को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन तिल्दा-नेवरा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि वाधवा के नेतृत्व में संगठन क्षेत्र में पत्रकारों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संगठन में सक्रिय एवं कर्मठ पत्रकारों को जिला और विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में धीरेन्द्र जायसवाल, पवन बघेल, संतोष यदू, प्रकाश जोशी, श्रीराम चौहान, आशु वर्मा, अजय तिवारी, महेश भट्ट, पंकज साहू, नेतराम साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments