रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद DPI ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित स्कूलों को निर्देशों का पालन करने कहा है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कल ही ट्वीट का स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया था। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।




