Homeछत्तीसगढसाहेब है तो आपदा में भी आस है: बाढ़ प्रभावित परिवारों की...

साहेब है तो आपदा में भी आस है: बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल उठाया कदम, सुरक्षित भवन में कराया गया शिफ्ट

आरंग/रायपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नगर पंचायत समोदा और समीपस्थ ग्राम पंचायत कागदेही में नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए हैं। मंत्री के निर्देश पर नदी किनारे फंसे परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित शासकीय भवनों में शिफ्ट कराया गया है।

राहत शिविरों में जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रभावित परिवारों को तत्काल समोदा के शासकीय महाविद्यालय भवन और सामुदायिक भवन में भिजवाया। यहाँ प्रभावितों के ठहरने के साथ-साथ भोजन, शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्वयं पहुंचे मंत्री, बांटी राहत सामग्री

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों को उनकी तात्कालिक जरूरतों के अनुसार दैनिक उपयोग की सामग्री, सूखा राशन, कपड़े और गर्म कपड़े वितरित किए गए। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वयं इन राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा के इस दौर में किसी भी परिवार को जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।

प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि शिविरों में रह रहे लोगों की भोजन, दवाइयां और कपड़ों जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा, “आपदा के समय सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की जान और उनकी सुरक्षा है। संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे, पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments