Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में भारी बारिश से स्थगित तिमाही परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी, DPI...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से स्थगित तिमाही परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी, DPI ने जारी किए निर्देश

रायपुर, 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को स्कूलों में घोषित किए गए अवकाश का असर अब तिमाही परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार (26 सितंबर) को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। इस स्थिति को देखते हुए अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को परीक्षा के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

स्थगित परीक्षाएं होंगी दोबारा, नई तारीख जल्द
DPI द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, 26 सितंबर को स्कूल बंद होने के कारण जो तिमाही परीक्षाएं नहीं हो सकीं, उन्हें रद्द नहीं किया जाएगा। विभाग इन परीक्षाओं के लिए बहुत जल्द नई तारीखों (New Schedule) की घोषणा करेगा और उसके अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

शेष परीक्षाएं समय पर होंगी
विभाग ने यह भी साफ किया है कि केवल 26 सितंबर की परीक्षा को ही आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा, तिमाही परीक्षा के बाकी सभी दिनों के पेपर अपने पूर्व निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार ही यथावत चलेंगे

। छात्रों को बाकी परीक्षाओं के लिए पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक ही तैयारी करनी होगी।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करें ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि की आधिकारिक सूचना जल्द ही विभाग की वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments