Homeछत्तीसगढजशपुर में बड़ा हादसा: बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान 11 KV हाईटेंशन...

जशपुर में बड़ा हादसा: बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान 11 KV हाईटेंशन लाइन से टकराया खंभा; 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली खंभा गाड़ने के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

खंभा गिरने से लगा करंट यह घटना पत्थलगांव थाने के पाकरगांव में हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर बिजली खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खंभा गिर गया और मजदूर 11 हजार KV करंट की चपेट में आ गए। एक की मौत, दो गंभीर इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हैरानी की बात ये है कि शट डाउन के बाद भी तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। वहीं इस घटना के बाद अरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments