देवरी / आरंग, रायपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस एवं उनकी 25 वर्षों की अनवरत, निस्वार्थ राष्ट्र सेवा के गौरवशाली अवसर पर पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना आरंग, सेक्टर रानीसागर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र देवरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर इस पखवाड़े में स्वच्छता, पोषण जागरूकता और आंगनबाड़ी सशक्तिकरण जैसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक रंगोली, गुब्बारों एवं पोषण थाली प्रदर्शनी से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत, बाल गीत एवं कविता पाठ किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों (कोदो, रागी, भाजी, दाल) की प्रदर्शनी लगाई गई एवं उसके महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं, मितानिन दीदियों व अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सत्यार्थ प्रकाश साहू के द्वारा वर्षों से निःस्वार्थ सेवा दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर मैडम को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया एवं आंगनबाड़ी के प्यारे बच्चों को पानी बॉटल उपहार स्वरूप देकर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह क्षण पूरे गांव के लिए गर्व का रहा।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत, सुपरवाइजर अंजू एक्का, आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 01 की कार्यकर्ता जानी चंद्राकर, केंद्र क्र. 02 की कार्यकर्ता प्रियंका साहू एवं सहायिका सेवती, संतोषी सहित रानीसागर सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रीतम साहू, सरपंच चेतन बाई साहू, पूर्व सरपंच उषा देवी साहू, शिक्षकगण टी.आर. पाल, नेमीचंद साहू, विष्णु साहू, मधु साहू, पुष्पा साहू, फुलेश्वरी साहू, लीला साहू, दुलारी साहू ,ललिता,सहित गांव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, हितग्राही माताएं एवं आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



