Homeछत्तीसगढचरित्र पर लांछन से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी जीजा...

चरित्र पर लांछन से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

बिलासपुर, 16 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुंगेली जिले में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आरोपी जीजा ने महिला के चरित्र पर लांछन लगाकर विवाद किया था, जिससे तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

शादी समारोह में हुआ था विवाद
…पुलिस के अनुसार, भगवानपाली की रहने वाली मृतका गीताराय ने साल 2024 में अपनी मर्जी से सतीश कुमार राय नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था. हाल ही में मुंगेली में एक पारिवारिक शादी के दौरान उसके जीजा विनेत जोगी ने सबके सामने गीताराय के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए और विवाद खड़ा कर दिया. इस घटना के बाद से महिला गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई थी.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर गीताराय ने 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे गंभीर कदम उठा लिया. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मल्हार चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीक जांच शुरू की थी.

BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज
जांच में जीजा द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात सिद्ध होने पर पुलिस ने आरोपी जीजा विनेत जोगी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments