Homeछत्तीसगढस्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम: रायपुर, बिलासपुर और...

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

  • 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और सफाई मित्रों को दी बधाई

रायपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों— रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है।

आगामी 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के इन तीनों शहरों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगी।

मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष, सफाई मित्रों को दिया श्रेय
प्रदेश की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेष रूप से सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “यह सम्मान उन हजारों सफाई मित्रों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है, जो प्रतिदिन हमारे शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए समर्पित रहते हैं। इसके साथ ही यह उन जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का भी सम्मान है, जिन्होंने स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर इस अभियान को सफल बनाया है।”

यह उपलब्धि राज्य में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और जन-भागीदारी का एक सफल उदाहरण है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments