Homeअभनपुरतामासिवनी के पारंपरिक मातर मड़ई में शामिल हुए विधायक इंद्र कुमार साहू,...

तामासिवनी के पारंपरिक मातर मड़ई में शामिल हुए विधायक इंद्र कुमार साहू, यादव समाज की नृत्य मंडली ने किया भव्य स्वागत

अभनपुर / तामासिवनी। ग्राम तामासिवनी में आयोजित पारंपरिक ‘मातर मड़ई’ कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा के विधायक श्री इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव पहुंचने पर यादव समाज की पारंपरिक नृत्य मंडली ने बाजे-गाजे और लोक नृत्य के साथ विधायक एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने समस्त ग्रामवासियों को मातर मड़ई की शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेज कर रखने के लिए ग्रामीणों की सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति विवेक तिवारी, सभापति ब्रह्मानंद साहू, बसंत कोसरे, मुकेश कुमार ढीढ़ी, ताराचंद तारक, ग्राम सरपंच श्याम साहू एवं उपसरपंच दिवाकर साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही सेवक राम साहू, विष्णु साहू, हुल्लास साहू, मोहन लाल साहू, राजकुमार साहू, रीवन लाल यादव, रविकांत तारक, अशोक साहू सहित समस्त पंचगण, ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्रों से आए ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments