Homeछत्तीसगढसमोदा में 108 कुण्डीय गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच...

समोदा में 108 कुण्डीय गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

समोदा। नगर पंचायत समोदा में अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को 108 कुण्डीय गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का भव्य एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच गायत्री महामंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं।

महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, सद्भावना एवं समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का प्रसार करना रहा। गायत्री मंत्र की महिमा और यज्ञ की भारतीय वैदिक परंपरा के माध्यम से समाज को सकारात्मकता, सेवा, सदाचार एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया।

आयोजन के माध्यम से पर्यावरण की शुद्धता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को भी प्रमुखता दी गई। गायत्री परिवार ने ऐसे आयोजनों को समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस अवसर पर लतादेवी साहू ,ओमिन,सुरेखा ,कल्पना ,रिद्धि ,पदमा, अदिति ,सुरेंद्र ,कृष्णा ,टुकेश्वर ,नंद, विशेष, भीषम,शिवलाल व अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं समस्त नगरवासियों की सहभागिता से आयोजन संपन्न हुआ। आयोजक परिवार ने धार्मिक आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता निभाने वाले सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments